• Breking

    तृतीयं स्वरुप माँ चन्द्रघण्टा कथा।।(नवदुर्गा कथा)

          


    ।।माँ चन्द्रघण्टा कथा।।


    माँ चन्द्रघण्टा कथा-माँ दुर्गाजी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघण्टा है।नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन की पूजा का अत्यधिक महत्व है और इस दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन-आराधन किया जाता है।इस दिन साधक का मन 'मणिपूर' चक्र में प्रविष्ट होता है।

    ।।मन्त्र:।।

    ।।पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकेर्युता।।
    ।।प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता।।

    कथा=इस देवी की कृपा से साधक को अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं। दिव्य सुगन्धियों का अनुभव होता है और कई तरह की ध्वनियाँ सुनाई देने लगती हैं।देवी का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी माना गया है। इसीलिए कहा जाता है कि हमें निरन्तर उनके पवित्र विग्रह को ध्यान में रखकर साधना करना चाहिए। 

    उनका ध्यान हमारे इहलोक और परलोक दोनों के लिए कल्याणकारी और सद्गति देने वाला है। इस देवी के मस्तक पर घंटे के आकार का आधा चन्द्र है। इसीलिए इस देवी को चन्द्रघण्टा कहा गया है। इनके शरीर का रंग सोने के समान बहुत चमकीला है। इस देवी के दस हाथ हैं। 

    वे खडग और अन्य अस्त्र-शस्त्र से विभूषित हैं।सिंह पर सवार इस देवी की मुद्रा युद्ध के लिए उद्धत रहने की है। इसके घण्टे सी भयानक ध्वनि से अत्याचारी दानव-दैत्य और राक्षस काँपते रहते हैं। नवरात्रि में तीसरे दिन इसी देवी की पूजा का महत्व है। इस देवी की कृपा से साधक को अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं। 

    दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है और कई तरह की ध्वनियाँ सुनाईं देने लगती हैं। इन क्षणों में साधक को बहुत सावधान रहना चाहिए।इस देवी की आराधना से साधक में वीरता और निर्भयता के साथ ही सौम्यता और विनम्रता का विकास होता है। 

    इसलिए हमें चाहिए कि मन, वचन और कर्म के साथ ही काया को विहित विधि-विधान के अनुसार परिशुद्ध-पवित्र करके चन्द्रघण्टा के शरणागत होकर उनकी उपासना-आराधना करना चाहिए। इससे सारे कष्टों से मुक्त होकर सहज ही परम पद के अधिकारी बन सकते हैं। यह देवी कल्याणकारी है।

    यह भी पढ़े-चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डामाँता कथा।।(नवदुर्गा कथा)

    No comments

    Next post

    संकटमोचन श्री हनुमानाष्टक।।

    ।।श्री हनुमानाष्टक।।        बाल   समय   रवि   भक्षी   लियो   तब ,        तीनहुं   लोक   भयो   अंधियारों  I      ताहि   सों   त्रास   भयो   ज...