• Breking

    प्रथमं स्वरूप माँ शैलपुत्री कथा।।(नवदुर्गा कथा)

        


    ।।माँ शैलपुत्री कथा।।

    माँ शैलपुत्री कथादुर्गाजी पहले स्वरूप में 'शैलपुत्री' के नाम से जानी जाती हैं।ये ही नवदुर्गाओं में प्रथम दुर्गा हैं। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम 'शैलपुत्री' पड़ा।

    नवरात्र पूजन में प्रथम दिवस इन्हीं की पूजा और उपासना की जाती है।इनका वाहन वृषभ है, इसलिए यह देवी वृषारूढ़ा के नाम से भी जानी जाती हैं।

    इस देवी ने दाएँ हाथ में त्रिशूल धारण कर रखा है और बाएँ हाथ में कमल सुशोभित है। यही सती के नाम से भी जानी जाती हैं।

    ।।मन्त्र:।।

    ।।वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्‌।।
    ।।वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌।।

    कथा=एक बार जब सती के पिता प्रजापति दक्ष ने यज्ञ किया तो इसमें सारे देवताओं को निमन्त्रित किया, पर अपने दामाद भगवान शंकर(सङ्कर) को नहीं। सती अपने पिता के यज्ञ में जाने के लिए विकल हो उठीं। 

    शंकरजी ने कहा कि सारे देवताओं को निमन्त्रित किया गया है, उन्हें नहीं। ऐसे में वहाँ जाना उचित नहीं है। परन्तु सती सन्तुष्ट नहीं हुईं।सती का प्रबल आग्रह देखकर शंकरजी ने उन्हें यज्ञ में जाने की अनुमति दे दी। 

    सती जब घर पहुँचीं तो सिर्फ माँ ने ही उन्हें स्नेह दिया। बहनों की बातों में व्यंग्य और उपहास के भाव थे। भगवान शंकर के प्रति भी तिरस्कार का भाव था। दक्ष ने भी उनके प्रति अपमानजनक वचन कहे। इससे सती को क्लेश पहुँचा। 

    वे अपने पति का यह अपमान न सह सकीं और योगाग्नि द्वारा अपनेआप को जलाकर भस्म कर लिया।

    इस दारुण दुख से व्यथित होकर शंकर भगवान ने ताण्डव करते हुये उस यज्ञ का विध्वंस करा दिया। यही सती अगले जन्म में शैलराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्मी और शैलपुत्री कहलाईं। 

    शैलपुत्री का विवाह भी फिर से भगवान शंकर से हुआ। शैलपुत्री शिव की अर्द्धांगिनी बनीं। इनका महत्व और शक्ति अनन्त है।

    अन्य नाम: सती, पार्वती, वृषारूढ़ा, हेमवती और भवानी भी इन्हि देवी के अन्य नाम हैं।

    यह भी पढ़े-द्वितीयं स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी कथा।।(नवदुर्गा कथा)



    No comments

    Next post

    संकटमोचन श्री हनुमानाष्टक।।

    ।।श्री हनुमानाष्टक।।        बाल   समय   रवि   भक्षी   लियो   तब ,        तीनहुं   लोक   भयो   अंधियारों  I      ताहि   सों   त्रास   भयो   ज...